केसठ: केसठ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठी डंडे, तीन लोग जख्मी
Kesath, Buxar | Apr 3, 2024 केसठ में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चली। इस मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में अजीत तुरहा व उनकी पत्नी लीलावती देवी तथा फूल कुमारी देवी बताई जाती है। सभी जख्मियों का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसठ में कराया गया।