मोठ: झांसी में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के पैतृक गांव बुढ़ावली स्थित आवास पर छापा
Moth, Jhansi | Jul 8, 2026 झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर तड़के सुबह छापेमारी की। टीम ने मोठ क्षेत्र स्थित पैतृक गांव, उनके साले के घर और स्पेस मून सिटी स्थित आवास पर दस्तावेजों व अन्य अहम रिकॉर्ड की जांच शुरू की है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।