सोहना स्थित 33 केवी बिजली कार्यालय पर हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी वर्कर यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली कर्मचारियों के साथ हुई कथित मारपीट, उन पर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों और एससी एक्ट लगाने के विरोध में आयोजित किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।