इंदरगढ़: इंदरगढ़ मंडी में एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यापारी संग डाक बोली में हुए शामिल, 2500 कुंतल गेहूं के भाव पर चर्चा
इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज बुधवार 1बजे एसडीएम अशोक अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया और डाक बोली का जायजा लिया व्यापारी एवं मंडी सचिव कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर करें फसल की तौल व भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसानों को खाने-पीने एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए