हाथरस: गांव पापरी में खेत पर जा रहे 2 भाइयों पर आवारा गौवंशों ने किया हमला, दोनों भाइयों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव पापरी में खेत पर जा रहे दो भाइयों के ऊपर रास्ते में लड़ रहे आवारा गौवंशों ने हमला कर दिया। आवारा गौवंशों के हमले से दोनों भाई विपिन व रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल दोनों भाइयों का उपचार किया गया।