गोरखपुर: GDA की हर प्रॉपर्टी की फोटो और लोकेशन ऑनलाइन दिखेगी, कब्जे की कोशिश से लेकर निर्माण में गड़बड़ी तक पकड़ सकेगा प्राधिकरण
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की जमीन,पार्क,जलाशय,नाली,भवन और दूसरी संपत्तियों की जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी है।इसके लिए GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा,जिस पर संपत्तियों की लोकेशन,तस्वीर और उनसे जुड़े विवादों की जानकारी मिल सकेगी।इस व्यवस्था से प्राधिकरण की जमीन पर कब्जे की कोशिश और निर्माण में अनियमितता का पता लगाने में भी मदद मिलेगी