दूनी: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मेहंदवास मंडल की बैठक ग्राम सांखना में आयोजित
Duni, Tonk | Aug 30, 2024 पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर के नेतृत्व में मेहंदवास मंडल की बैठक ग्राम सांखना में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। जगदीश गुर्जर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।