दूनी: राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले मे 13 माह से फरार टॉप 10 आरोपी को दूनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Duni, Tonk | Aug 24, 2024 दूनी पुलिस ने 13 माह से फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार किया है । थाना क्षेत्र के निवारिया गांव में राज कार्य बाधा उत्पन्न कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में टॉप 10 आरोपी साजन उर्फ राजू मीणा फरार चल रहा था । पुलिस ने मूकबीर की सूचना पर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मामला दर्ज करवाया था।