दूनी: दूनी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ चांदली दरवाजे के समीप कार्रवाई,1 जना गिरफ्तार कब्जे से 46 पव्वे देशी शराब के जप्त,
Duni, Tonk | Aug 26, 2024 चांदली दरवाजे के समीप से दूनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 46 पव्वे देसी शराब के जप्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपी पुत्र अंबालाल मीणा निवासी राजकोट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने अनुज्ञा पत्र मांगा लेकिन नहीं होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।