फुलवरिया: बथुआ बाजार में अयोध्या का राम मंदिर की झांकी बनी आकर्षण का मुख्य केन्द्र, जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे आयोजित महावीरी अखाड़ा जुलूस पुरे उत्साह और उल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।इस मेले में पुरानी चौक के अखाड़े द्वारा प्रस्तुत अयोध्या के मुख्य राम मंदिर की झांकी पुरे क्षेत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।