औरैया: कमलेश पाठक दो साथियों संग पहुँचे न्यायालय, आज आएगा डबल मर्डर का फैसला, पूर्व एमएलसी समेत 17 आरोपियों पर टिकी निगाहें
बहुचर्चित पंचमुखी हनुमान मंदिर दोहरे हत्याकांड समेत तीन मामलों में फैसले का दिन आ गया है। बुधवार को पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक अपने दो अन्य साथियों के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंच गए। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह द्वारा कमलेश पाठक समेत 17 आरोपियों से जुड़े मामलों में फैसला सुनाया जाना है। फैसले को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्