बदायूं: पलिया गूजर गांव में बारात चढ़ते समय सड़क पर बैठे दो लोगों को बाइक सवार ने टक्कर मारी, एक की मौत एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 9, 2024 बारात चढ़ते समय पूरनलाल तथा गांव का भूरेलाल सड़क किनारे बैठ गए। पलिया गूजर गांव में तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने पूरनलाल व भूरेलाल टक्कर मार दी। दोनों घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पूरन लाल की मौत हो गई और भूरेलाल का दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।