बदायूं: जिले में वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे 1135000 पौधे, अन्य विभागों द्वारा भी लगाए जाएंगे 3901349 पौधे
Budaun, Budaun | Jul 8, 2024 बदायूं के वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वन विभाग द्वारा बदायूं जिले में 11 लाख 35000 पौधे लगाए जाएंगे। उसी क्रम में अन्य विभागों द्वारा 39 लाख 1340 पौधे लगा रहा है। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों के साथ लगातार इस मामले को लेकर बैठक भी की गई। सारे पौधे 15 ब्लॉकों में लगाए जाएंगे। पौधों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।