बदायूं: बदायूं के प्राइवेट बस स्टैंड के पास दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार हुआ गंभीर घायल,ईलाज को जिला अस्पताल में भर्ती...
Budaun, Budaun | Jul 8, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार संजीव पुत्र पदम सिंह निवासी सकरी कासिमपुर गांव का रहने वाला है। बाइक सवार बदायूं किसी काम से आया था तभी हादसा हो गया।