बदायूं: करौतिया गांव के मोड़ पर चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस की मुठभेड़,बदमाश व हेड कांस्टेबल के गोली लगी
Budaun, Budaun | Jul 9, 2024 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम खासपुर कासिमपुर रोड पर ग्राम करौतिया मोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 5000 का इनामियां बदमाश तकरीम उर्फ बड्डे पुत्र जहूर हसन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा के हाथ में गोली लगी है।