बदायूं: करखेड़ी गांव में एक किसान को सांप ने काटा, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 8, 2024 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के करखेड़ी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय किसान मोर सिंह पुत्र मोतीराम रविवार को धान की पौध उखेड़ रहे थे कि सांप ने काट लिया। परिजनों ने उनका कई जगह इलाज कराया। लेकिन वह सही नहीं हुए और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को मोर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है।