प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में विस चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। वोटिंग के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 70.93 प्रतिशत मतदान किया गया। सुबह से ही सभी बूथों पर मतदाताओ की काफी भीड़ देखी गई। खास कर युवा मतदाताओ में काफी जोश देखा गया। महिला वोटरों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।