आंवला: आंवला थाना क्षेत्र अलीगंज में सिरौली रोड पर हुई टक्कर, एक महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल।
आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र में गुरुवार को अलीगंज के ग्राम महोलिया के पास अलीगंज सिरौली रोड पर कैन्टर द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल में टक्कर मारने से बाइक पर सवार मोरकली उम्र 38 वर्ष की मृत्यु हो गयी। तथा उसके दो बच्चों के गम्भीर चोटे आई। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। बच्चों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।