आंवला: तहसील आंवला में मनाई गई महाराणा प्रताप की 468वीं जयंती, निकाली गई शोभायात्रा
आंवला तहसील में राष्ट्र नायक, क्षत्रिय कुल गौरव महाराणा प्रताप की 468 वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्ण भारी संख्या में क्षत्रियों की उपस्थिति में मनायी गयी। जिसमें अध्यक्षता कृष्ण पाल सिंह, संचालन आकाश प्रताप सिंह ने किया तथा सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाई।