आंवला: आंवला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति सहित 3 लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा किया दर्ज
आंवला थाना में पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता उज़मी ने पुलिस को बताया मेरी शादी पीलीभीत में हुई है ससुराल में पति और सास और देवर मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। मारना पीटना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया।