गोरखपुर: जिले के विभिन्न थानों से फरार चार अपराधियों पर एसपी ने घोषित किया इनाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना गीडा और थाना कैंट में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार 4 अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। इनमें गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित प्रहलाद यादव (₹15,000) व अमन कुमार शुक्ला (₹15,000), पॉक्सो एक्ट के आरोपी सुरेश पुनिया (₹10,000) और धोखाधड के मामले में आरोपी राधेश्याम साहनी पर 5000 शामिल है।