लातेहार: लातेहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 बैठकों का निरीक्षण
लातेहार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ की अध्यक्षता में आयोजित बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठकों की समीक्षा की गई।