घोड़ाडोंगरी: ग्राम मंडई में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, हुआ विशाल भंडारा
सोमवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम मंडई में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा का पूर्ण विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर कथा स्थल भागवत पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समापन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा के समापन के पश्चात पूज्य पंडित कमल किशोर नगर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया