घोड़ाडोंगरी: सारणी: महिला ने दर्ज कराई जान के खतरे की शिकायत, पुलिस से सुरक्षा मांगी, कहा- आरोपी से परिवार को खतरा है
रविवार को दोपहर 3 बजे सारणी की एक महिला थाने पहुंची और एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्यक्ति से उसे जान का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते वह और उसका पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति की हरकतों के कारण परिवार के सदस्य लगातार डर में हैं।