सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाहडीह गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jan 31, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाहडीह गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कड़ाहडीह निवासी सुजीत मांझी है। सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया की कड़ाहडीह से सुजीत मांझी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद न्यायालय भेजा गया है।