सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने ताजु विगहा गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jan 31, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने नशे की हालत में ताजु विगहा गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नालंदा थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे बताया की ताजु विगहा गांव से नशे की हालत में रंजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद दोनो को न्यायालय भेजा गया है।