जोकीहाट: भूना चौक पर बिजली विभाग ने आयोजित किया शिविर, उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Jokihat, Araria | Dec 11, 2024 बिजली से संबंधित शिकायत व उनके निवारण को लेकर महलगांव विद्युत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा भूना चौक पर बुधवार को दोपहर 2 बजे एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया। महलगांव जेई ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं को लेकर विभागीय कार्यालय आने में कठिनाई हो रही थी।