बटियागढ़: करैया गांव में चक्कर खाकर गिरा युवक, गंभीर हालत में एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया
करैया गांव निवासी एक युवक को चक्कर आने के बाद गश्त खाकर गिरने से घायल होने पर सिविल अस्पताल हटा लाया गया, राजेश अठ्या उम्र करीब 30 वर्ष को सिविल अस्पताल हटा में प्राथमिक उपचार के बाद आज गुरुवार दोपहर करीब 1,30 बजे 108 एम्बुलेंस से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा युवक गिट्टी के ढेर पर गिरा जिससे सिर में चोट आई है।