ब्यौहारी: ब्यौहारी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बनास नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार तिवारी पर खनिज अधिनियम में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेश कुमार की भूमिका अहम रही, रविवार सुबह 9 बजे पुलिस ने खुलासा किया है।