कसिया: पकवा इनार में फोरलेन पर लग्जरी कार की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
कसया थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पकवा इनार में तेज रफ्तार लग्जरी कार के चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गयी। गोरखपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार के चपेट में आ जाने से हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को सीएचसी कसया पहुँचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही।