प्रतापगढ़: विझला गांव में स्टे के बावजूद राजस्व कर्मियों ने खड़ी फसल की जुताई करा दी, शिकायत डीएम से की गई
इलाके के विझला गांव निवासी राम अवध यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हैं कि गांव के हरिश्चन्द्र से एक भूमि का मुकदमा विचाराधीन हैं। जिसमें माननी़य न्यायालय का स्थगन आदेश भी जारी किया गया हैं। एक और मुकदमा उसी भूमि का पट्टा निरस्ती करण का न्यायालय श्रीमान अपर कलेक्टर महोदय के यहां विचाराधीन हैं।स्थगन आदेश के बावजूद भी उसकी फसल को नष्ट कर दिया गया।