टीकमगढ़ में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 11वीं एनडीआरएफ ने भूकंप पर एक मॉडल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को प्रशिक्षण देना था। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के साथ भूकंप की परिकल्पना पर आधारित यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई।