Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग के पास पहाड़ी से गिर रहे पत्थर,, रोकी गई यात्रा!! सुरक्षा एजेंसियां मदद में जुटी!!

MORE NEWS

🚨रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर फिर मौसम की मार🌧️⛰️

लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग एक बार फिर कई स्थानों पर बाधितहो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है,  जबकि मौके पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम व मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा। यात्रियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #WeatherAlert #CharDhamYatra #BreakingNews

🚨रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर फिर मौसम की मार🌧️⛰️ लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग एक बार फिर कई स्थानों पर बाधितहो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है, जबकि मौके पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम व मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा। यात्रियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। #KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #WeatherAlert #CharDhamYatra #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026

पहाड़ों में इन दिनों मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। जगह जगह से डरावनी तस्वीर सामने आ रही हैं। रुद्रप्रयाग जनपद के पूर्वी बांगर क्षेत्र के कई गाँवों को जोड़ने वाला छेनागाड़ - बक्सीर मोटरमार्ग जगह जगह बंद हो रहा है। कठिन परिस्थितियों के बीच जखोली के जेष्ठ उप प्रमुख नवीन सेमवाल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर एक जनप्रतिनिधि का फर्ज निभाते हुए रोड खुलवा रहे हैं। ताकि ग्रामीण जनता की आवाजाही बनी रहे वह उन्हें कोई परेशानी आवागमन में न करनी पड़े।

पहाड़ों में इन दिनों मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। जगह जगह से डरावनी तस्वीर सामने आ रही हैं। रुद्रप्रयाग जनपद के पूर्वी बांगर क्षेत्र के कई गाँवों को जोड़ने वाला छेनागाड़ - बक्सीर मोटरमार्ग जगह जगह बंद हो रहा है। कठिन परिस्थितियों के बीच जखोली के जेष्ठ उप प्रमुख नवीन सेमवाल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर एक जनप्रतिनिधि का फर्ज निभाते हुए रोड खुलवा रहे हैं। ताकि ग्रामीण जनता की आवाजाही बनी रहे वह उन्हें कोई परेशानी आवागमन में न करनी पड़े।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026

उफनते नाले में दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, रिंगौड़ा नाले में युवकों की लापरवाही का खौफनाक मंजर,,

रामनगर में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-309 पर स्थित रिंगौड़ा का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जहां एक ओर दोनों तरफ दर्जनों वाहन चालक पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाते हुए उफनते नाले में बाइक उतार दी,देखते ही देखते तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया.
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया,बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए,नेशनल हाईवे-309 पर रिंगौड़ा के पास स्थित बरसाती नाला भी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई,अधिकांश वाहन चालक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ बाइक सवारों ने जोखिम उठाते हुए उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया,जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची तेज बहाव के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पानी में बहने लगी, यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

हालांकि आसपास मौजूद कुछ युवकों ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच उतरकर बाइक तथा सवारों को संभाल लिया,काफी मशक्कत के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,यदि समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए आगे नहीं आते तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।

बारिश के मौसम में बरसाती नालों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है, ऐसे में प्रशासन भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने और पानी का बहाव कम होने तक इंतजार करने की अपील करता रहा है, लेकिन कई बार कुछ लोग जल्दबाजी में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बरसाती नालों को हल्के में न लें,कुछ मिनटों का इंतजार आपकी पूरी जिंदगी बचा सकता है,याद रखें—जीवन है तो सब कुछ है, इसलिए बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले को पार करने की भूल न करें।

उफनते नाले में दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, रिंगौड़ा नाले में युवकों की लापरवाही का खौफनाक मंजर,, रामनगर में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-309 पर स्थित रिंगौड़ा का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जहां एक ओर दोनों तरफ दर्जनों वाहन चालक पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाते हुए उफनते नाले में बाइक उतार दी,देखते ही देखते तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया. नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया,बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए,नेशनल हाईवे-309 पर रिंगौड़ा के पास स्थित बरसाती नाला भी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई,अधिकांश वाहन चालक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवारों ने जोखिम उठाते हुए उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया,जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची तेज बहाव के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पानी में बहने लगी, यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हालांकि आसपास मौजूद कुछ युवकों ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच उतरकर बाइक तथा सवारों को संभाल लिया,काफी मशक्कत के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,यदि समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए आगे नहीं आते तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। बारिश के मौसम में बरसाती नालों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है, ऐसे में प्रशासन भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने और पानी का बहाव कम होने तक इंतजार करने की अपील करता रहा है, लेकिन कई बार कुछ लोग जल्दबाजी में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बरसाती नालों को हल्के में न लें,कुछ मिनटों का इंतजार आपकी पूरी जिंदगी बचा सकता है,याद रखें—जीवन है तो सब कुछ है, इसलिए बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले को पार करने की भूल न करें।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026