मुरैना नगर: गरीबों के राशन से खिलवाड़ नहीं चलेगा, मुरैना कलेक्टर का सख्त एक्शन, अन्नदूत परिवहनकर्ता पर ₹57 हजार का जुर्माना
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही पर मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ता थान सिंह तोमर पर 57 हजार 55 रुपये का जुर्माना लगाया है।मई-जून 2026 के खाद्यान्न उठाव में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई हुई।जिला खाद्य अधिकारी उमेश शर्मा ने सभी परिवहनकर्ताओं को समय पर राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।