लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने कहा- देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा, फिर संसद सत्र बुलाने से क्यों बच रही केंद्र सरकार?
प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से ईंधन संरक्षण और वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सार्वजनिक अपील के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।