सासाराम मंडल कारा का रोहतास के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।