जींद: बालाजी हॉस्पिटल से एक मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
Jind, Jind | Feb 28, 2024 बुधवार को जींद पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर निवासी शुभम ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी मोटरसाइकिल बालाजी हॉस्पिटल से चोरी हो गई। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।