जींद: जींद अदालत में व्यक्ति की हत्या करने के 2 दोषियों को सुनाई उम्र कैद की सजा
Jind, Jind | Feb 27, 2024 जींद जिले के भगवानपुरा गांव निवासी अश्वनी ने 17 जुलाई 2020 को उचाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके चाचा रामफल की गांव के ही सुरेंद्र व भीम ने हत्या कर दी।आज मंगलवार को इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह संधू की अदालत में सुरेंद्र व भीम को आजीवन कारावास व ₹10-10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।