जींद: जींद डीसी कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jind, Jind | Feb 27, 2024 हरियाणा कर्मचारी संयुक्त समिति के आह्वान पर आज मंगलवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जींद में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की,जबकि संचालन सन्नी पटवारी ने किया।