जींद: सिंधवीखेड़ा गांव से 34 वर्षीय युवक लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
Jind, Jind | Feb 28, 2024 जींद पुलिस ने बताया कि सिंधवीखेड़ा गांव निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 34 वर्षीय लड़का रवि घर से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।