मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी में हर रविवार को लगेगा बाजार, बीडीओ-सीओ 21 को करेंगे उदघाटन: मुखिया विनको उरांव
मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी पार्क के बगल में बाजार लगाया जायेगा। सदर प्रखंड के बीडीओ जागो महतो व सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा के द्वारा 21 सितंबर रविवार को बाजार का उदघाटन किया जायेगा। इस बाजार में फल, सब्जी, कपड़े, मिठाई समेत अन्य दुकानें खोली जायेंगी। शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बाजार लगाने का निर्णय हुआ।