मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू बाल सुधार गृह में किशोर की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, शहर थाना में यूडी केस दर्ज
पलामू बाल सुधार गृह में किशोर की मौत मामले की मजिस्ट्रेटजांच की जाएगी। मेदिनीनगर शहर थाना में यूडी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पलामू बाल सुधार गृह में शुक्रवार दोपहर में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। किशोर दुष्कर्म एवं पोक्सो मामले में दो महीने 10 दिनों से बंद था। गढवा की रंका पुलिस ने निरूद्ध करके बाल सुधार गृह में भेजा गया था।