मधेपुरा: मधेपुरा के 40 प्रगतिशील किसान पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए नालंदा रवाना
मधेपुरा जिले के प्रगतिशील कृषकों को बागवानी फसलों में आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने बताया कि राज्य के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी 13 प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील कृषकों को नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय गया है।