खंडवा: खंडवा में बसों की ताबड़तोड़ चेकिंग, इमरजेंसी गेट के पास मिली सीटें, 30 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹40 हजार जुर्माना वसूला
खंडवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। शहर में शुरू हुए विशेष सघन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।