खाना खाने के दौरान छोटी से लापरवाही पड़ी भारी, पूरा परिवार पहुंच गया अस्पताल
तुरई की सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाने के बाद आधा दर्जन की हालत बिगड़ी
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर घाट शुक्रवार रात को हैरान करने वाला मामला निकाल कर आया। खाना बनाने के दौरान हुई मामली लापरवाही इतनी भारी पड़ी की पूरा परिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। 50 साल के राजेंद्र से लेकर 3 साल का आर्यन भी बीमार हो गया।
बीमार सीमा ने बताया कि उसने घर में चूल्हे पर सभी के लिए तुरई की सब्जी बनाई थी। जब वह रोटी बना रही थी तभी तुरई की सब्जी में छिपकली पड़ गई और उसने भी देख नहीं पाया इसके बाद पूरे परिवार ने सब्जी रोटी खाई आखिरी में जब बर्तन में छिपकली दिखाई दी तो सभी लोग परेशान हो गए।
राजेंद्र ने बताया कि छिपकली पड़ी सब्जी खाने से परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ी इसलिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया आ गए हैं।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों को भारती का उपचार दिया गया है, हालत सामान्य है,वार्ड में भर्ती का उपचार किया जा रहा है।