फरसगांव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरसगांव जनपद क्षेत्र के अमृत सरोवरों में किया गया वृक्षारोपण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी० एल० चुरेन्द्र के मार्गदर्शन में विकासखण्ड फरसगांव के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों को स्थायी प्रतीक के रूप में आदर्श संरचना मानते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर फलदार पौधे लगाकर लोगो को पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी दिया गया।