फरसगांव: अमित जनरल स्टोर के पास सवारियों से भरी ऑटो पलटी, चालक सहित 5 महिला हुई घायल , फरसगांव अस्प्ताल में किया गया भर्ती
फरसगांव नगर के अमित जनरल स्टोर के पास सोमवार को सवारियों से भरी ऑटो पलट गई।इस हादसे में चालक सहित ऑटो में सवार 5 महिलाएं घायल हो गई है।सभी को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल लाया गया है।बताया जा रहा है की ऑटो में बोरगांव से सवारी भरकर फरसगांव के साप्ताहिक बाजार आ रहे थे,तभी यह हादसा हो गया।सभी घायलों को अमित जायसवाल ने उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल पहुचाया गया।