फरसगांव: बाइक में गांजा की तस्करी कर रहे उड़ीसा के गांजा तस्कर को फरसगांव पुलिस ने 29 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में थाना फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाया जा रहा है।मुखबिर से सूचना पर फरसगांव पुलिस ने बाईक क्र.CG-04JF-3902 में अवैध गांजा का परिवहन कर रहे आरोपी अभिषेक रॉय उम्र 22 साल निवासी रायगढ़ (उड़ीसा) को कुल 29 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।