अशोक नगर: आम खोय की घाटी पर बाइक फिसलने से 19 वर्षीय युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले की आम खोय की घाटी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के जानन खेड़ी निवासी दर्शन पुत्र निर्मल लोधी उम्र 19 वर्ष गुरुवार को शाम 7 बजे भैरों गढ से अपने घर जा रहा था इसी दौरान आम खोय की घाटी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया। घायल को 108 से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।