मंझनपुर: गायत्री मारी गई, पूरब शरीरा की सीमा को कौन बचाएगा, दो बच्चों के साथ परेशान घूम रही सीमा की जान पर बनी आफत
चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की गायत्री देवी की हत्या के बाद पश्चिम शरीरा के पूरब शरीरा गांव की सीमा त्रिपाठी बहुत डरी व सहमी है। गायत्री देवी की ही तरह उसके भी मकान व जमीन पर जेठ व उसके लड़कों ने कब्जा कर रखा है। सीमा अपने दो छोटे बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। अब उसे भी अपनी व बच्चों की जान संकट में दिख रही है।